Breaking News

इंडिया टीवी पर सर्वधर्म महासम्मेलन आज, दिनभर सुनिए 20 प्रतिष्ठित धर्मगुरुओं की संतवाणी

सर्वधर्म सम्मेलन पर आज, इंडिया टीवी पर सुनिए  दिनभर 20 प्रतिष्ठित धर्मगुरुओं को  Image Source : INDIA TV

कोरोना काल में आस्था जगाने और जीवन को अनवरत चलायमान रखने के प्रयास में इंडिया टीवी कई धर्मों के महागुरुओं के साथ सर्वधर्म सम्मेलन कर रहा है। इस महाआयोजन का हिस्सा बनिए और सुनिए 20 महागुरुओं की संतवाणी। आज सुबह 10 बजे से दिन भर इंडिया टीवी पर कई महान संत औऱ गुरु कोरोना के इस संकटमयी काल में विश्व शांति की चर्चा करते हुए सहयोग का संदेश देंगे। इंडिया टीवी पर इस कार्यक्रम को सुबह दस बजे से देखा जा सकता है। महागुरुओं में श्री श्री रविशंकर, मोरारी बापू, स्वामी रामदेव और आचार्य लोकेश मुनि जैसे संत शामिल होंगे। 



from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/2MIMik2

No comments