Breaking News

रणबीर ने ऋषि कपूर की अस्थियां विसर्जित की, रिद्धिमा और नीतू ने की पूजा

ऋषि कपूर की अस्थियां मुंबई के बाणगंगा तालाब में विसर्जित की गईं Image Source : INSTAGRAM

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की अस्थियां रविवार को मुंबई के बाणगंगा तालाब में विसर्जित की गईं। उनके भाई रणधीर कपूर ने पीटीआई को बताया था कि बीते शनिवार को घर पर प्रार्थना सभा हुई। इसके बाद रविवार को बाणगंगा में अस्थियां विसर्जित की गईं। परिवार को हरिद्वार जाने के लिए अधिकारियों से अनुमति नहीं मिली। 

सोशल मीडिया पर कई फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर दिवंगत अभिनेता की पत्नी नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी यहां बाणगंगा तालाब में अंतिम संस्कार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अभिनेत्री आलिया भट्ट और फिल्मकार अयान मुखर्जी भी कपूर परिवार के साथ इस मौके पर मौजूद थे।

इसके पहले दिन में कपूर के आवास पर एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई।

ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया था। वह 67 साल के थे और कैंसर से जूझ रहे थे।

(IANS इनपुट के साथ)



from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/3fmtvbp

No comments