Breaking News

बेटी रिद्धिमा को पिता ऋषि कपूर की आ रही है बहुत याद, शेयर की पुरानी तस्वीरें

रिद्धिमा कपूर और ऋषि कपूर Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से पूरा बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है। पिता ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन करने के लिए उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी मुंबई नहीं पहुंच पाई थी। उन्हें आलिया भट्ट ने फेसटाइम के जरिए पिता के अंतिम दर्शन कराए थे। रिद्धिमा को पिता  की याद बहुत सता रही है। उन्होंने ऋषि कपूर की कुछ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

रिद्धिमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो फोटोज शेयर की है। पहली ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी के फंक्शन की फोटो है। जिसमें दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में ऋषि कपूर अपनी मां कृष्णा के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। यह फोटो शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा- अपने सबसे पसंदीदा व्यक्ति के साथ फिर से मिले।

riddhima kapoor instagram story

रिद्धिमा कपूर इंस्टाग्राम स्टोरी

riddhima kapoor instagram story

रिद्धिमा कपूर इंस्टाग्राम स्टोरी

रिद्धिमा 2 मई को अपनी मां और रणबीर कपूर के पास सड़क मार्ग से नई दिल्ली से मुंबई पहुंची थीं। देशभर में लागू कोविड-19 लॉकडाउन के कारण उन्हें उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली और इसी वजह से वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाई थीं।

आपको बता दें ऋषि कपूर पिछले दो सालों से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।



from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/35AIiKK

No comments