Coronavirus in Chandigarh: चंडीगढ़ में कोरोना वायरस के छह नए मामले सामने आए, कुल संख्या हुई 36
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में रविवार को छह और लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई जिसके बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण का शिकार हुए लोगों की कुल संख्या 36 हो गई। एक चिकित्सीय बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। संक्रमण के ताजा सामने आए मामलों में से कोविड-19 के एक मरीज के चार परिजन शामिल हैं जो शहर की बापू धाम कॉलोनी में रहते हैं। अन्य दो मरीजों में 26 वर्षीय एक युवती और 25 वर्षीय एक युवक है। बुलेटिन में कहा गया कि पीजीआई अस्पताल से एक महिला और उसके नौ महीने के बच्चे को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 26,917 हो गई है, जिसमें से 20,177 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई है। मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, कुल 26,917 संक्रमित लोगों में से 5913 लोग ठीक हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। हालांकि, देशभर में कोरोना वायरस से अब तक 826 लोगों की मौत हो चुकी है।
देश में Coronavirus के कुल 26,917 पॉजिटिव केस, 5913 लोग हुए ठीक, 826 की मौत
देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल 7628 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिनमें से 1076 लोग ठीक हो गए हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। हालांकि, राज्य में 323 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है। अगर शनिवार के आंकड़ों से तुलना की जाए तो शनिवार तक राज्य में कुल 6817 पॉजिटिव मामले थे, जिनमें से 957 लोग ठीक हो चुके थे और 301 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी थी।
from India TV: TopStory Feed https://ift.tt/2VCGYUm

No comments